श्रीनगर: श्रीनगर में एक आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए, एक स्थानीय पुलिसकर्मी की शनिवार शाम यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर में अली जान रोड पर ऐवा ब्रिज पर दानवार ईदगाह के गुलाम हसन डार को संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।

पुलिस ने कहा, डार पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें इलाज के लिए एसकेआईएमएस सौरा ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।


Tags: