Srinagar: पहलगाम हमले के संदिग्ध आतंकियों पर इनाम घोषित, पोस्टर जारी

"वॉन्टेड आतंकवादियों की फोटो सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए गए"

Update: 2025-05-13 09:12 GMT

पहलगाम आतंकी हमले के दोषी अभी भी फरार हैं और सुरक्षा एजेंसियां उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश में लगी हैं। 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले के गुनहगारों को लेकर पिछले महीने एजेसिंयों ने फोटो जारी कर दिए थे और उनके खिलाफ 20-20 लाख का इनाम भी घोषित किया था लेकिन वे अब तक पकड़ में नहीं आ सके हैं। ऐसे में इन वॉन्टेड आतंकवादियों की फोटो सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के बेहद खूबसूरत इलाकों में शुमार पहलगाम 22 अप्रैल अचानक तब चर्चा में आ गया जब आतंकवादियों ने वहां के बैसरन में नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस हमले में 26 हिंदू पर्यटक मारे गए। हमले के बाद आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। पहले उनके स्केच फिर पोस्टर जारी किए गए थे।

पहलगाम हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी वांछित हैं। इसमें पाकिस्तान से हाशिम मूसा उर्फ ​​सुलेमान और अली भाई उर्फ ​​तल्हा भाई शामिल हैं जबकि एक स्थानीय अनंतनाग का आदिल थोकर शामिल है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले ही दिन इसमें शामिल खूंखार आतंकवादियों की जानकारी देने वाले को 20-20 लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया।

Tags:    

Similar News