जम्मू और कश्मीर न्यूज़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की एक संयुक्त टीम ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की एक जेल में बंद स्थानीय पत्रकार फहद शाह के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एनआईए और एसआईए की एक संयुक्त टीम ने श्रीनगर की जेल में बंद पत्रकार फहद शाह के कार्यालय और आवास पर छापा मारा। सूत्रों ने आगे बताया, सौरा के अंचार इलाके में दाऊद कॉलोनी में उनके आवास और श्रीनगर के राजबाग इलाके में उनकी मैगजीन कश्मीर वाला के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है।

आपको बता दें कि फहद शाह पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि वह पत्रकारिता की आड़ में राष्ट्र-विरोधी काम को अंजाम दे रहा है। इन आरोपों के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया।

Tags: