श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हकीम मोहम्मद यासीन ने लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से बडगाम जिले और अन्य उपेक्षित ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विकास और जन कल्याण मुद्दों को उठाया।
बैठक के दौरान यासीन ने उपराज्यपाल का ध्यान दूदपथरी, यूसमर्ग और तोसा मैदान सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लंबे समय से जारी पर्यटन प्रतिबंध की ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों से पर्यटन पर निर्भर परिवारों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है और उन्होंने बेहतर सुरक्षा स्थिति और सामान्य कामकाज का हवाला देते हुए इन क्षेत्रों को तत्काल खोलने की अपील की।