Srinagar: श्रीनगर में ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, पांच आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा
श्रीनगर: श्रीनगर में पांच लोगों को ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां खानमोह इलाके के नर्द संगरी में चेकिंग के दौरान पुलिस पोस्ट खानमोह पुलिस दल ने कीं।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उनके पास से दो हथगोले, दो मैगज़ीन, कुछ गोला-बारूद, पोस्टर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पंथाचौक पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।