Srinagar: यातायात नियम उल्लंघन पर चार वाहनों पर कार्रवाई
गांदरबल में वाहनों की जांच के दौरान कार्रवाई
श्रीनगर: अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ़ लगातार चल रहे अभियान के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस ने गांदरबल, लार और कंगन पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में छोटे खनिजों के अवैध खनन के लिए 04 वाहन ज़ब्त किए इनमें 01 जे सी बी , 02 ट्रैक्टर और 01 टिपर शामिल हैं।
ये वाहन तय नियमों का उल्लंघन करते हुए और बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री निकालते और ले जाते हुए पाए गए।
इसके बाद वाहनों को मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया और मामले को संबंधित भू-विज्ञान और खनन विभाग के पास भेजा गया जिसने कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत ज़रूरी जुर्माना लगाया।
पुलिस ने ज़िले में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के अपने संकल्प को दोहराया और जनता से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में कानून लागू करने वाली एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की। ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।