Srinagar: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, अवैध संपत्ति पर प्रहार

ड्रग कारोबार से अर्जित संपत्ति पर प्रशासन का शिकंजा

Update: 2026-07-30 06:55 GMT

श्रीनगर: नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ़ लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत शोपियां पुलिस ने कठोहालन निवासी ऋषि लोन के बेटे नज़ीर अहमद लोन के एक रिहायशी मकान को ज़ब्त कर लिया है जिसकी कीमत 18,76,665 रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रॉपर्टी ड्रग्स और नशीले पदार्थों के गैर-कानूनी व्यापार से हुई कमाई से खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर केलर पुलिस स्टेशन की प्राथमिकी नंबर 27/2025 के तहत इस प्रॉपर्टी को अटैच (ज़ब्त) किया गया है।

प्रॉपर्टी को अटैच करने की कार्रवाई एक अधिकृत पुलिस टीम, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, लंबरदार और चौकीदार की मौजूदगी में की गई ताकि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूरा पालन हो और पारदर्शिता बनी रहे।

जम्मू कश्मीर पुलिस ड्रग्स की समस्या को खत्म करने के अपने पक्के इरादे को दोहराया है और इसके लिए वे अपराधियों और गैर-कानूनी गतिविधियों से बनी संपत्ति, दोनों को निशाना बना रहे हैं।

Tags:    

Similar News