Srinagar: दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 सुरक्षाकर्मी घायल, इलाज जारी
शोपियां-अनंतनाग सड़क हादसा: 11 जवान अस्पताल में भर्ती
श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधिकारी समेत कम से कम 11 सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात शोपियां जिले के वाची में सीआरपीएफ और पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक बंकर वाहन मुख्य सड़क से फिसल गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक इंस्पेक्टर समेत सात सीआरपीएफ जवान घायल हो गए जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआहै।
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य हादसे में अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक नागरिक पिक-अप वैन अनियंत्रित होकर आईटीबीपी के अस्थायी बंकर से टकरा गई जिससे तीन आईटीबीपी जवान घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि चालक भी घायल हो गया। अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी तरह की साजिश की आशंका से इनकार किया है।