Jammu जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल का हिस्सा रहे राइफलमैन मोहम्मद आसिफ राठेर शाम करीब पांच बजे मेंढर उपमंडल के बालाकोट सेक्टर के अग्रिम इलाके में गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर से गुजर गए। अधिकारियों ने बताया कि जवान के बाएं पैर में चोट आई है और उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछी होती हैं जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं और दुर्घटनाएं होती हैं।