सुरक्षाबलों ने हिमालय पर्वतमाला में उमासी ला दर्रे में रास्ता भटक चुके एक हंगेरियन मूल के ट्रैकर को बचाया सुरक्षित

सुरक्षाबलों ने हिमालय पर्वतमाला में उमासी ला दर्रे में रास्ता भटक चुके एक हंगेरियन मूल के ट्रैकर को सुरक्षित बचाया है।

Update: 2022-08-27 07:57 GMT

सुरक्षाबलों ने हिमालय पर्वतमाला में उमासी ला दर्रे में रास्ता भटक चुके एक हंगेरियन मूल के ट्रैकर को सुरक्षित बचाया है। टैकर को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है। सेना की तरफ से इसका वीडियो भी जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हंगेरियन ट्रैकर एक्कोस वर्म्स हिमालय पर्वतमाला में उमासी ला दर्रे में रास्ता भटक गया था। इसकी सूचना मिलते ही जिला किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र से भारतीय सेना और वायु सेना के जवान ट्रैकर की खोज में निकल पड़े और उसे सुरक्षित बचा लिया गया है। स्वास्थ्य जांच के लिए उसे वायु सेना की मदद से उधमपुर ले जाया गया है।


Tags:    

Similar News

-->