REASI.रियासी: रियासी जिले की ठाकराकोट तहसील के घारी कोटे इलाके में आज सुबह एक युवती का शव उसके घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान रीता देवी, उम्र 26 वर्ष, पत्नी रोमल सिंह, निवासी घारी कोटे, तहसील ठाकराकोट, जिला रियासी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर अरनास थाने से पुलिस दल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल की जाँच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रियासी पहुँचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।