SRINAGAR.श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रहस्यमयी आग लगने की घटना में एक प्राथमिक विद्यालय की इमारत जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात राजकीय प्राथमिक विद्यालय रानीबाग में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने से विद्यालय का रिकॉर्ड और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आग लगने से पहले एक मंजिला विद्यालय की इमारत के अंदर विस्फोट हुआ था। पुलिस ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।