Pauri Garhwal: नगर निगम की जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

"प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया"

Update: 2026-05-15 05:16 GMT

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत झंडीचौड़ में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के लिए हस्तांतरित नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त दल ने अभियान चलाकर हटवा दिया।

नगर आयुक्त कोटद्वार पीएल शाह ने बताया कि उक्त भूमि पूर्व में राजस्व विभाग से नगर निगम कोटद्वार को हस्तांतरित की गयी थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग आधा बीघा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर अवैध अतिक्रमण किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम, राजस्व विभाग तथा पुलिस बल के संयुक्त दल द्वारा मौके पर अभियान चलाया गया और अतिक्रमण को हटाते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags:    

Similar News