ईरान हमले पर उमर अब्दुल्ला की अपील: दुख और गुस्सा शांतिपूर्ण तरीके से जाहिर करें

Update: 2026-03-04 18:46 GMT
Jammu जम्मू: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान पर हुए हमले और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में खामेनेई के साथ कई अन्य लोगों की भी जान गई, जो बेहद दुखद है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ईरान पर हमला हुआ था। हमले के दौरान जिस तरह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई शहीद हुए, उनके साथ कई और लोग भी थे। हमने अपना दुख और हमदर्दी ज़ाहिर की है।” उन्होंने कहा कि इस घटना से दुनिया भर में शोक और आक्रोश का माहौल है।
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुख, शोक और गुस्सा जाहिर करना स्वाभाविक है, लेकिन यह सब शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि से बचना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने अतीत में कठिन परिस्थितियों का सामना किया है और अब राज्य शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी बाहरी घटना को लेकर आंतरिक शांति भंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और समाज के सभी वर्गों की ओर से की गई यह अपील राज्य के हर नागरिक तक पहुंचेगी और लोग जिम्मेदारी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे।
Tags:    

Similar News