गाजे की तस्करी के आरोप में ओडिशा का व्यक्ति जम्मू में गिरफ्तार

जानीपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में ओडिशा के एक नागरिक को पकड़ा।

Update: 2022-05-30 09:20 GMT

जम्मू, जानीपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में ओडिशा के एक नागरिक को पकड़ा। आरोपित से पुलिस ने दो किलो गांजे को बरामद किया। मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में पकड़े गए घाटी बराद निवासी ओडिशा इन दिनों जम्मू में जानीपुर कालोनी में रह रह था। आरोपित से पुलिस उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा है जिसकी मदद से वह नशे के सामान को बेचने की फिराक में था। जानीपुर पुलिस थाने में आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। जब्त गांजे को पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में भेज दिया।

मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने जानीपुर कालोनी के पास नाका लगाया। इस दौरान देर शाम को कंधे में बैग उठाए गए व्यक्ति वहां से गुजरा। नाके पर पुलिस कर्मियों को देख कर वह वहां से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उक्त व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठा कर एक घर की दीवार के पास जा कर छुप गया। पुलिस कर्मियों ने काफी समय तक उसकी तलाश की लेकिन वह बाहर नहीं निकला। सादा कपड़ों में कुछ जवानों को तैनात कर पुलिस कर्मी वहां से निकल गए।
आरोपित को जब यह लगा कि पुलिस वहां से चली गई है तो वह दीवार के पीछे से निकला और जाने लगा। वहां सादा कपड़ों में तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति ने कंधे में एक बैग उठाया हुआ था। बैग को जब पुलिस कर्मियों ने खोल कर देखा तो उसके अंदर से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गांजे को जब्त कर आरोपित को पूछताछ के लिए जानीपुर पुलिस थाने में ले जाया गया। बैग में एक एक किलो गांजे के दो पैकेट पड़े हुए थे। आरोपित से पुलिस यह जानकारी हासिल कर रही है कि नशे की इस खेप को वह कहा से लेकर आया था।
Tags:    

Similar News

-->