Udhampur उधमपुर, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात उधमपुर ज़िले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरसू-समरोली इलाके में भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे एक होटल और आसपास की कई इमारतें ढह गईं।
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और बचाव दल, पुलिस और स्थानीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचकर व्यापक बचाव अभियान शुरू कर दिया। उधमपुर ज़िला प्रशासन ने पुष्टि की है कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।