Samba सांबा, 22 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बुधवार तड़के एक गौशाला में आग लगने से 100 से अधिक भेड़ें मर गईं। अधिकारियों ने बताया कि विजयपुर तहसील के राख बरोटियां में शापियन पुत्र जमाल दीन की गौशाला में सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
विजयपुर के थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक ने पीटीआई-भाषा से कहा, "आग में 100 से अधिक भेड़ें जलकर मर गईं, जबकि कुछ को बचाया जा सका।" तहसीलदार सुदेश कुमार ने कहा, "प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी, क्योंकि उसे काफी नुकसान हुआ है।"
Tags: