अचानक आई बाढ़ को लेकर विधायक इफ्तिखार ने उठाई आवाज
राजौरी-पुंछ में बाढ़ को लेकर विधायक ने सरकार का ध्यान खींचा
राजौरी: जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राजौरी के माननीय विधायक इफ्तिखार अहमद ने हाल ही में राजौरी-पुंछ में आई अचानक बाढ़ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
जानकारी के अनुसार विधायक ने एसडीआरएफ मुआवजे के नियमों में बदलाव, राजौरी-पुंछ के लिए विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज जान-माल के नुकसान, क्षतिग्रस्त घरों और संपत्ति बर्बाद हुई फसलों और बाढ़ में बह गई कृषि योग्य भूमि के लिए उचित मुआवज़े की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और अन्य ज़रूरी बुनियादी ढांचों की स्थायी मरम्मत और पुनर्निर्माण की भी मांग की।