Mild earthquake: किश्तवाड़ में हल्का भूकंप

Update: 2024-07-21 02:22 GMT

जम्मू Jammu:  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, पहाड़ी जिले में शाम 5.34 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 33.29 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.67 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता intensity of the earthquake बहुत ज्यादा नहीं थी। ऐसे में जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। रिक्टर स्केल पर 5 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप ही खतरनाक माने जाते हैं। इससे कम तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर कम तबाही करते हैं। हालांकि, जर्जर या निर्माणाधीन इमारत गिर सकती है। वहीं, पहाड़ों में बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका रहती है। छोटे से छोटा भूकंप भी भूस्खलन की आशंका को बढ़ाता है।

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं Earthquake events में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल, हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। हर साल दुनिया में करीब 20 हजार भूकंप आते हैं लेकिन उनकी तीव्रता इतनी ज्यादा नहीं होती कि लोगों को भारी नुकसान हो। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर इन भूकंप को रिकॉर्ड करता है। जानकारी के मुताबिक, 20 हजार में से केवल 100 भूकंप ऐसे होते हैं, जिनसे नुकसान होता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप हिंद महासागर में 2004 में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक महसूस किया गया था।

Tags:    

Similar News

-->