उपराज्यपाल ने गंदेरबल सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
Jammu जम्मू, 23 मार्च: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख जताया। श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर बस और टैक्सी की टक्कर में 17 लोग घायल भी हुए।
उपराज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा, "गंदेरबल में आज हुए दुखद सड़क हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।" उन्होंने कहा, "इस दुख की घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"