Jammu जम्मू, 27 जनवरी: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शब-ए-मेराज के पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है: "शब-ए-मेराज के पावन अवसर पर मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
ईश्वर इस पवित्र रात पर हमारी सभी प्रार्थनाओं को स्वीकार करें और हमें करुणा, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें। मैं सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।"