Jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर : अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में लैंडमाइन ब्लास्ट में एक सैनिक शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि यह लैंडमाइन ब्लास्ट सोमवार को सीमावर्ती ज़िले के ट्रेहगाम इलाके में पुताहा खान गली में हुआ, जिसमें सेना की जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायल सैनिक को ड्रगमूला के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।

Tags: