Kulgam: काजीगुंड हादसे में सीआरपीएफ जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
सड़क हादसे में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल, काजीगुंड में राहत-बचाव जारी
कुलगाम: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके के लेवडोरा में एक ट्रक की सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें सीआरपीएफ के कम से कम पांच जवान घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा काजीगुंड के लेवडोरा में हुआ जिसमें जेके02डीयू-4386 नंबर वाले एक ट्रक की टक्कर जेके02सीजी-5795 नंबर वाली सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी से हुई जिसके बाद सीआरपीएफ की बंकर गाड़ी पलट गई जिससे पांच जवानों को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड में सीआरपीएफ की 163 बटालियन के एमआई रूम में ले जाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।