Srinagar श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 22 से 25 फरवरी 2025 तक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) के 5वें संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आयोजन के सफल संचालन को सुनिश्चित करने और शीतकालीन खेलों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में जम्मू-कश्मीर की स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित
किया गया।



Tags: