Kathua: पीएम गतिशक्ति योजना को लेकर कार्यशाला, डीसी ने GIS उपयोग पर दिए निर्देश

डीसी ने पीएम गतिशक्ति में GIS तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर दिया जोर

Update: 2026-07-22 04:40 GMT

कठुआ: जिला उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य जिला अधिकारियों को जीआईएस-आधारित पोर्टल के उपयोग के लिए सक्षम बनाना और एकीकृत योजना, बुनियादी ढांचा विकास तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करना था। डीसी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म डेटा-आधारित प्रशासन और त्वरित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी विभागों को पोर्टल का एक्सेस लेकर योजनाओं की योजना, मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन में इसका अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को मेकर, चेकर और अप्रूवर नामित कर पोर्टल पर डेटा के समयबद्ध और प्रमाणित अपलोड सुनिश्चित करने तथा बेहतर समन्वय बनाए रखने को भी कहा।

कार्यशाला में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की तकनीकी टीम ने पोर्टल संचालन, डीयूएमएस, एनालिटिकल टूल्स और डेटा प्रबंधन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ संतोष कुमार राय और युधिष्ठिर सेठ ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम में जीएम डीआईसी, पीओ आईसीडीएस, आरटीओ, एसीडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News