Kathua: रमजान और होली को लेकर विशेष चेकिंग अभियान शुरू

Update: 2026-03-03 20:42 GMT

कठुआ: पवित्र माह रमजान और होली के दौरान उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कठुआ के तहसील सप्लाई अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाजार जांच अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता व उपलब्धता, मूल्य सूची की जांच, अधिक वसूली की रोकथाम तथा सरकार द्वारा निर्धारित दरों के पालन की समीक्षा की गई। दुकानदारों और व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों पर अद्यतन रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें और लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ओवरचार्जिंग, जमाखोरी, कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनुचित व्यापारिक गतिविधि पाए जाने पर संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा कि रमजान के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Tags:    

Similar News