Kathua: कठुआ में कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा, नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर डीसी का फोकस
कठुआ: डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सख्ती से अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निस्तारण पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने अवैध रूप से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और जनजागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया। जिले में कठुआ, परोल और बिलावर में संचालित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी की स्थिति की भी समीक्षा की गई और इनके बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए। बड़े कचरा उत्पादकों के नियमों के पालन पर भी सख्ती बरतने को कहा गया। जिला पंचायत अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उपायुक्त ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास, नियमित निगरानी और जनभागीदारी को जरूरी बताया।