Kathua: सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी नागरिक पकड़े जाने से हड़कंप
बोबिया में सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
कठुआ: कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के बोबिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। सुरक्षा बलों ने उसे पूछताछ के लिए कब्जे में लिया है और उसके भारत में प्रवेश करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान, भारत में प्रवेश का तरीका और उसके क्षेत्र में मौजूद होने के उद्देश्य का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हिरासत में लिए गए व्यक्ति की विस्तृत पहचान अथवा उसके भारत में प्रवेश के उद्देश्य को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।