कठुआ: जीएमसी कठुआ के इंटर्न डॉक्टरों का इंटर्नशिप भत्ते में बढ़ोतरी सहित लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू की ओर से मौखिक आश्वासन मिलने के बावजूद लिखित अथवा सार्वजनिक रूप से कोई ठोस आश्वासन और समयबद्ध समाधान नहीं दिया गया है।

इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत 8 सितंबर सुबह 9 बजे से 24 घंटे के लिए इमरजेंसी सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम मरीजों के प्रति जिम्मेदारी से पीछे हटना नहीं बल्कि सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए उठाया गया शांतिपूर्ण कदम है।

इसी बीच सोमवार शाम इंटर्न डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालने का भी निर्णय लिया। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक सरकार ठोस पहल कर समयबद्ध समाधान का आश्वासन नहीं देती उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा।

Tags: