Kathua: डीएम ने सोशल मीडिया निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

Update: 2026-04-19 04:29 GMT

कठुआ: जिला मजिस्ट्रेट कठुआ ने बीएनएसएस 2023 के तहत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सोशल मीडिया पर संवेदनशील एवं भड़काऊ सामग्री के प्रसार पर रोक लगा दी है। यह कदम जिले में सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री साझा नहीं करेगा जो लोगों की भावनाओं को भड़का सकती हो या शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करें और किसी भी अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री को साझा करने से बचें ताकि जिले में शांति और भाईचारा बना रहे।

Tags:    

Similar News