Kathua: नशा तस्करी में सक्रिय दीन मोहम्मद गिरफ्तार

Update: 2025-11-07 12:13 GMT

कठुआ: नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट नगरी के अधिकार क्षेत्र में लगभग 12.89 ग्राम चिट्टे के साथ 1 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एक विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर डीएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह और एसएचओ पीएस कठुआ संदीप सिंह चिब की देखरेख में प्रभारी पुलिस पोस्ट नगरी के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने अपने अधिकार क्षेत्र में एक विशेष नाका/चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उसके कब्जे से 12.89 बरामद की गई। बरामद प्रतिबंधित पदार्थ के साथ 47700 रुपये की नकदी भी जब्त कर ली गई और आरोपी व्यक्ति को मौके पर ही पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

तस्कार की पहचान दीन मोहम्मद पुत्र मिस्सा निवासी गोंड तहसील नगरी जिला कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में कठुआ थाना में एफआईआर 543/2025 यू/एस 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News