Kathua: डीसी कठुआ ने अधिकारियों को दिए चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश

बारिश के बीच कठुआ प्रशासन मुस्तैद, डीसी ने लिया स्थिति का जायजा

Update: 2026-07-22 05:11 GMT

कठुआ: लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों लोगेट मोड़, उज्ज बैराज, तरनाह नाला, मगर खड्ड और चडवाल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एडीसी महिमा मदान व संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों को नदियों-नालों पर 24 घंटे निगरानी रखने, समय पर एडवाइजरी जारी करने और जरूरत पड़ने पर लोगों के सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहते हुए आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जनता से अपील करते हुए उन्होंने नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। आपात स्थिति में जिला आपात संचालन केंद्र कठुआ (01922-238796) या 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Tags:    

Similar News