Kathua: गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर गिरेगी गाज

Update: 2026-03-03 20:41 GMT

कठुआ: डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कैपेक्स बजट 2025-26, यूटी कैपेक्स तथा अन्य संबद्ध योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जेपीडीसीएल, ग्रामीण विकास विभाग, जेकेईडीए, पीआरआई वर्क्स तथा एस्पिरेशनल पंचायत कार्यों की सेक्टरवार समीक्षा की गई। डीसी ने कार्यों की गति, निधियों के उपयोग और तय समयसीमा के पालन का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए और पूर्ण हो चुके कार्यों के बिल समय पर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि वित्तीय प्रगति सुचारू बनी रहे और आवंटित धनराशि का बेहतर उपयोग हो सके। गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए डीडीसी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित गुणवत्ता मानकों और समयसीमा का पालन न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। समीक्षा के दौरान कुछ परियोजनाओं में भूमि संबंधी मुद्दों के कारण देरी की जानकारी दी गई।

डीडीसी ने संबंधित विभागों को राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय कर लंबित भूमि मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर, एसीडी अखिल सडोत्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे, जबकि कुछ एक्सईएन और बीडीओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Tags:    

Similar News