जम्मू दौरे पर जेपी नड्डा: चुनाव के लिए भाजपा तैयार, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने जम्मू दौरे पर पहुंच गए हैं।

Update: 2022-03-07 10:54 GMT

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने जम्मू दौरे पर पहुंच गए हैं। सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से नड्डा जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेता उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे नड्डा श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के लिए रवाना हुए।

माता रानी के दर्शन करने के बाद वह कटड़ा स्थित वेलकम होटल में दोपहर तीन से चार बजे तक नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगे। नड्डा के स्वागत के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता जम्मू एयरपोर्ट से मांडा तक बाइकों पर तिरंगा रैली निकाली।
इसमें बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार शामिल थे। इससे पहले रैना ने रविवार शाम को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह व उनकी टीम के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रैली की तैयारियों का जायजा लिया था।


Tags:    

Similar News