जम्मू-कश्मीर : राजौरी में विस्फोट से एक नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में रविवार को रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया।

Update: 2022-04-24 18:39 GMT

जम्मू, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में रविवार को रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट रात करीब आठ बजे प्रीतम सिंह नामक व्यक्ति के घर के बाहर कोटरांका क्षेत्र के बुधल-शाहपुर में हुआ। विस्फोट से कुछ घंटे पहले ही यहां एक शादी समारोह आयोजित किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। विस्फोट में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->