Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर : रामबन ज़िले के एक सुदूर गाँव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ज़िला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी राजगढ़ में शनिवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।
अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को बाढ़ में बह गए दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव मिले हैं।