ईरान से LPG आपूर्ति शुरू होने पर बोले जितेंद्र सिंह, पीएम मोदी की वैश्विक साख का असर
Kathua कठुआ: केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने ईरान से एलपीजी गैस की आपूर्ति शुरू होने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi की कूटनीतिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वैश्विक साख इतनी मजबूत है कि उनकी बात को दुनिया के देश नजरअंदाज नहीं कर सकते।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब कई देशों के लिए गैस आपूर्ति रुक गई थी, तब प्रधानमंत्री मोदी के एक फोन कॉल के बाद भारत के लिए गैस लेकर समुद्री जहाज रवाना हो गए। उन्होंने इसे भारत की मजबूत विदेश नीति और वैश्विक प्रभाव का उदाहरण बताया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिसका फायदा देश को ऊर्जा आपूर्ति और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी मिल रहा है।