Srinagar श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर जदयू अध्यक्ष जीएम शाहीन ने आज श्रीनगर में जदयू जिला के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। यहां जारी जदयू की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक के दौरान, सीमावर्ती क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) क्षेत्रों में कंक्रीट के बंकरों का निर्माण करने की जोरदार मांग की गई। शाहीन ने सीमावर्ती निवासियों के पुनर्वास की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल सिन्हा जम्मू-कश्मीर के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने केंद्र के समक्ष इस मुद्दे को ईमानदारी से उठाया और कमजोर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए उचित पुनर्वास की मांग की।