Jammu: ज़ोरावर सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया सम्मान

Update: 2025-09-06 12:45 GMT

जम्मू: भाजपा ओबीसी मोर्चा, जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रवक्ता ज़ोरावर सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता परवीन बड्याल, संजय वर्मा, हीरा लाल, अनुराधा, आशीष गुप्ता, तथा सामाजिक कार्यकर्ता भारत भूषण काका, अशोक कुमार, रमेश अंग्राल, रमेश थुस्सू, विक्की सिंह और आर्ति खजूरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती ने ज़ोरावर सिंह की नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता जताई और उनके संगठनात्मक व सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंह भाजपा के वरिष्ठ, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नशा मुक्ति अभियान में उनकी सक्रिय भूमिका से अनेक युवाओं का जीवन सुधरा है। उन्होंने कहा कि ज़ोरावर सिंह की प्रवक्ता नियुक्ति न केवल उनके लिए सम्मान है, बल्कि पूरे भाजपा परिवार के लिए गर्व का क्षण है। इससे पार्टी की जनसंपर्क और संवाद व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

सम्मान समारोह का समापन ज़ोरावर सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करने तथा भाजपा के संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को और मजबूत बनाने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

Tags:    

Similar News