SAMBA सांबा: सांबा SAMBA जिले के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनियां गांव का एक युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सुंब से अपने घर जा रहा था कि अचानक मोटरसाइकिल के सामने एक आवारा कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल गिर गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल सांबा लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक युवक की पहचान लकी शर्मा (31) पुत्र पुरुषोत्तम दत्त निवासी दुनियां, सुंब जिला सांबा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।