Jammu: श्रीनगर में यशवंत सिन्हा की राजनीतिक मुलाकात सुर्खियों में

Update: 2025-10-30 11:04 GMT

जम्मू: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी टीम के साथ श्रीनगर पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा से उनके शिवपोरा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कर्रा के साथ एआईसीसी महासचिव एवं सीएलपी नेता जी. ए. मीर तथा पार्टी मुख्य सचेतक एवं विधायक निजामुद्दीन भट भी मौजूद रहे।

यशवंत सिन्हा के साथ पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक, एडवोकेट भारत भूषण, समाजसेवी एवं शांति कार्यकर्ता सुषोभा बारवे और श्रीमती सिन्हा भी शामिल थीं। बैठक में जम्मू-कश्मीर से जुड़े विभिन्न मुद्दों से लेकर उपमहाद्वीप की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

Tags:    

Similar News