Pulwama पुलवामा: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा Pulwama जिले के त्राल इलाके में मंगलवार शाम पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान वगद गांव निवासी बशीर अहमद डार की पत्नी सलीमा के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि सलीमा के पैतृक गांव में तेज हवाओं के कारण उखड़कर एक चिनार का पेड़ उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत उप-जिला अस्पताल त्राल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में तेज हवाओं के बाद बारिश हुई, जिससे बिजली गुल होने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया। हालांकि हवाएं थम गई थीं, लेकिन खबर लिखे जाने तक इलाके में बारिश हो रही थी।