जम्मू: बडगाम-27 विधानसभा उपचुनाव के लिए उधमपुर के आईटीआई कॉलेज में कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान किया। मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कड़ी जांच और सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवासी मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

प्रशासन ने पूरे दिन बिना किसी व्यवधान के मतदान सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए। कुल 27 मत पड़े 16 ईवीएम से और 11 डाक मतपत्र के माध्यम से।

Tags: