Jammu: जम्मू-श्रीनगर NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू

Update: 2025-09-27 10:39 GMT

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए खुला है। हालांकि छोटे व बड़े वाहनों को एकतरफा ही खोला गया है।

जानकारी के अनुसार आज छोटे को केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर रवाना किया जा रहा है। छोटे वाहनों को सुबह 7ः00 से 10ः00 बजे तक जाने की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर छोटे वाहनों के बाद रवाना किया जाएगा।

यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है क्योंकि मार्ग अभी भी कुछ हिस्सों से क्षतिग्रस्त है। राजमार्ग को पूरी तरहं से बहाल करने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है।

इसी बीच एसएसजी रोड तथा मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं। मुगल रोड पर छोटे वाहनों को दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है जबकि भारी वाहनों को आज शोपियां से पुंछ की ओर रवाना किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News