Jammu: लोअर घूमर में चोरों ने एसी उपकरणों को बनाया निशाना

लोअर घूमर में एसी पार्ट्स चोरी से हड़कंप

Update: 2026-05-21 11:25 GMT

जम्मू: जम्मू शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला लोअर घूमर इलाके से सामने आया है, जहां चोरों ने एक मकान में लगे एसी कंप्रेसर के कंडेनसर और कॉपर कॉलिंग पाइप्स चोरी कर लिए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News