Jammu: अमरनाथ यात्रा को लेकर आधार शिविर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Update: 2026-06-19 04:09 GMT

जम्मू: जम्मू में श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे यात्री निवास परिसर की गहन जांच के साथ-साथ उसे सैनिटाइज भी किया है।

अधिकारियों के अनुसार 3 जुलाई से इसी आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना होगा। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है तथा पूरे परिसर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

Tags:    

Similar News