Jammu: नगर पालिका कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सफाई कर्मियों के प्रदर्शन से नगर पालिका परिसर में तनाव

Update: 2026-06-06 12:42 GMT

जम्मू: आरएस पुरा कस्बे में स्थित नगर पालिका कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी लंबित समस्याओं और मांगों का जल्द समाधान किया जाए। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कस्बे के बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने भी प्रदर्शन कर सरकार से अपील की कि सफाई कर्मियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो सके और कूड़े के ढेरों से फैलने वाली बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Tags:    

Similar News