जम्मू: भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई को जम्मू में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा का शुभारंभ एम.ए. स्टेडियम से होगा और यह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने बताया कि रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Tags: