Jammu: एमआरआई सुविधा न होने पर मरीजों का हंगामा

"एमआरआई मशीन न होने से बढ़ी परेशानी"

Update: 2026-03-05 20:07 GMT

जम्मू: जम्मू के जीएमसी अस्पताल में एमआरआई मशीन की सुविधा उपलब्ध न होने के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अस्पताल में एमआरआई मशीन न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जांच के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द अस्पताल में एमआरआई मशीन की व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

Tags:    

Similar News