Jammu: NH जम्मू-श्रीनगर छोटे वाहनों के लिए खुला, यातायात सुचारू

Update: 2025-11-06 06:48 GMT

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बहाल है। छोटेे वाहनों के लिए राजमार्ग दोनों तरफ ही खोला गया है जबकि भारी वाहनों केवल एकतरफ से ही जाने की अनुमती दी गई है।

जानकारी के अनुसार आज छोटे वाहनों को श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है। हालांकि बड़े वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कट आफ समय के बाद किसी भी वाहन को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। अधिकारियों ने जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहन चालकों को अपनी लाइन में चलने की हिदायत भी दी है।

Tags:    

Similar News